Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

Mahakali: प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली फिल्म के नाम से उठाया पर्दा,’महाकाली’ का निर्देशन करेंगी पूजा कोल्लुरु

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित ‘हनुमान’ लोगों को काफी पसंद आ रही थी। इस मूवी के रिलीज के बाद से ही लोग इसके सीक्वल की मांग करने लग गए थे। प्रशांत वर्मा अपनी फिल्म ‘जय हनुमान’ का एलान पहले ही कर चुके हैं। बता दें कि, प्रशांत वर्मा महिला प्रधान सुपहीरो फिल्म लाने का संकेत दिया था। जिसके बाद आज उन्होंने उस फिल्म का एलान कर दिया है। प्रशांत की अगली फिल्म का नाम है ‘महाकाली’।

फिल्म के नाम से उठाया पर्दा

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने दो दिन पहले ही इस फिल्म के एलान की जानकारी साझा कर दी थी और आज की तारीख तय की थी। उन्होंने आज फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। निर्देशक ने रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर वीडियो जारी किया है। इसके साथ लिखा है, ‘यूनिवर्स में एक और पावरफुल फोर्स शामिल हो रही है। ‘महाकाली’ का नव उदय पेश करने जा रहे हैं। महाकाली- देवी काली का एक अवतार, जो बुराई का सबसे भयंकर संहारक हैं। इस नवरात्रि, हम पुराने ढर्रे को तोड़ रहे हैं और एक सुपरहीरो की परिभाषा को फिर से परिभाषित कर रहे हैं’।

निर्देशन की जिम्मेदारी महिला को सौंपी

इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भी महिला को सौंपी गई है। साउथ की चर्चित निर्माता-निर्देशक पूजा कोल्लुरु ‘महाकाली’ फिल्म का निर्देशन करेंगी। प्रशांत वर्मा इस फिल्म को आरकेडी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म का एलान करते ही कमेंट बॉक्स में यूजर्स प्रशांत को बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘सनातनी निर्देशक’ का टैग दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं मां काली को परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 इस साल 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगा, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा, भूल भुलैया 3 में संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img