Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

देवबंद में मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारियां आरंभ

चार लाख अधिक में छूटा खेल तमाशा ठेका, राजस्व का हुआ फायदा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद : श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारियां आरंभ हो गई है। शनिवार को मेले में लगने वाले झूलों व खेल तमाशा की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। गत वर्ष के मुकाबले कई लाख अधिक की बोली लगने से पालिका को भारी राजस्व का फायदा हुआ।

नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चार अप्रैल से श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला आरंभ होगा। पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के चलते इस बार प्रशासन द्वारा मेला लगवाया जाएगा। मेले को लेकर जहां मेला मैदान में दुकान आवंटन को पैमाइश व सफाई आदि का कार्य चल रहा है।

वहीं, शनिवार को एसडीएम संजीव कुमार और पालिका ईओ डा. धीरेंद्र राय की मौजूदगी में झूले, खेल तमाशे को बोली लगी। पिछले वर्ष के 19 लाख के मुकाबले इस बार 23 लाख 11 हजार में हरिद्वार के ठेकेदार के नाम ठेका छूटा।

ईओ धीरेंद्र राय ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पारदर्शिता से पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस वर्ष पालिका को पहले के मुकाबले चार लाख और अधिक का फायदा हुआ है। ईओ ने बताया कि मां बाला सुंदरी का मेला उसकी गरिमा के अनुरूप भरवाया जाएगा। मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img