Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

130 करोड़ के देश को दो लोगों को बेचने की तैयारी: संजय सिंह

  • ‘आप’ पश्चिमी यूपी में किसान संगठनों के नेताओं व केजरीवाल की मौजूदगी में होगी महापंचायत
  • आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने विरोध में की पत्रकारों से वार्ता

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की हठधर्मिता के कारण 200 से अधिक किसानों ने शहादत दे दी। अपनी हठधर्मिता से सरकार पीछे नहीं हट रही है। संसद में तो घड़ियाली आंसू बहा सकते हैं किसानों के लिए नहीं।

तीनों कृषि कानूनों को भाजपा की सरकार ने ध्वनि मत से जबरन पारित करा दिया। यह न तो किसानों के लिए हितकारी हैं और न ही लोकतंत्र के लिए फायदेमंद हैं। 130 करोड़ लोगों को यह सरकार दो लोगों को बेचना चाहती है। संजय सिंह ने कहा कि इस सरकार ने रेल, सेल, खेल, स्टेडियम, एलआईसी, बैंक, पोर्ट, एयरपोर्ट, बिजली, पानी, बीसीएल, सड़क तक प्राइवेट लोगों बेच दी।

किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कहां का लोकतंत्र बचा है। किसानों को रोकने के लिए सड़क में कील गाड़ दीं।  बैरिकेट्स लगा दी। आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक किसानों के साथ खड़ी है।

शीघ्र ही आम आदमी पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक महापंचायत करने जा रही है। इस महापंचायत में किसान संगठनों के नेता व आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल होंगे। किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, नक्सली बताने वालों को जवाब दिया जाएगा। लाल किले का अपमान करने वाले दीप सिद्धू प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाते हैं।

राकेश टिकैत ने अपने आंसुओं के माध्यम से किसानों के दर्द को बयां किया है। सरकार अहंकार में है। यही कारण है कि किसानों की घेराबंदी की जा रही है। किसानों के लिए संसद में किसानों की आवाज बुलंद नहीं करने देने पर उन्होंने माइक तक तोड़ डाला था। उन्हें निलंबित किया गया। इससे वह घबराने वाले नहीं है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img