Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कंबल वितरित किए

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बढ़ रही ठंड को देखते हुए क्षेत्र में गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए तथा पूरे नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कराई ताकि क्षेत्र में रह रहे लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

सर्दी के मौसम में रात के समय कोहरे धुंध के साथ बढ़ रही ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खुले आसमान के नीचे बसर करने वाले गरीब असहाय लोगों के लिए कस्बे की गलियों और मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि ऐसा है और गरीब परिवार के लोगों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी कपड़े उपलब्ध कराने का कार्य करें।

जहां पर भी अलाव जलाने की जरूरत है वहां पर अलाव जलाए जाएंगे। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के सहयोग से अलाव एवं कंबल वितरण की व्यवस्था निरंतर भी आगे जारी रहेगी और क्षेत्र में रह रहे गरीब व असहाय लोगों की मदद निरंतर होती रहेगी।

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी, धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, सभासद पंकज चौहान, शशि भूषण पांडे, अमित भट्ट, अरुण पंडित, नवीन भट्ट, अंशुल शर्मा, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img