Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दो दिन के प्रवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 और 25 नवंबर को दो दिन के प्रवास पर कानपुर आ रहे हैं। 24 नवंबर को वह मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मशती समारोह में शामिल होंगे।

शाम पांच बजे सर्किट हाउस में करीबियों से मुलाकात करेंगे। 25 नवंबर को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद बुधवार सुबह 11:05 बजे विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

वहां से 11:35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से उनका विशिष्ट जनों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

अगले दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे एचबीटीयू के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे वह कानपुर से रवाना हो जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img