Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

जानिए, एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दामों में कितनी हुई बढ़ोत्तरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देशवासियों को इस हफ्ते के पहले दिन ही महंगाई की जबरदस्त चोट पड़ती दिख रही है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है।

इस बढ़त के बाद अब गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई है। इसके पहले यह 719 रुपये का था। यह कीमत आज से ही लागू हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है।

दिल्ली में पेट्रोल 89 के करीब 

दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। यही नहीं, देश के कई शहरों में पेट्रोल 99 का आंकड़ा पार कर 100 के करीब पहुंचता दिख रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार मजबूत हो रही हैं। हालांकि भारत में पेट्रोलियम की कीमत भारतीय बॉस्केट में आने वाले जिस कच्चे तेल पर निर्भर करती हैं, उस पर दाम का असर 20 से 25 दिन बाद दिखता है।

ये हैं प्रमुख शहरों में दाम

इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपये और डीजल 79.35 रुपये लीटर हो गया है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 95.46 रुपये और डीजल 86.34 रुपये लीटर, चेन्नै में पेट्रोल 91.19 रुपये और डीजल 84.44 रुपये लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 90.25  रुपये और डीजल 82.94 रुपये लीटर हो गया है।

इस समय लगभग सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे हैं। कई शहरों में तो पेट्रोल 95 रुपये के पार हो गया है। पिछले एक साल में पेट्रोल में करीब 18 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img