Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

भारत की बढ़त 400 रन के करीब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। आज भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती आठ ओवर में ही मेजबानों ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। दोनों सेट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा जल्दी निपटे तो जल्द ही ऋषभ पंत भी चलते बने। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी कप्तान कोहली का का साथ नहीं निभा पाए। अब रवि अश्विन और विराट के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है।

अश्विन का करारा चौका

58वें ओवर में जैक लीच एक गेंद 90 डिग्री में टर्न की थी, इस पिच पर कोई भी बल्लेबाज घबराने लगेगा, लेकिन अगली ही बॉल पर रवि अश्विन ने बैकवर्ड पॉइंट पर जो चौका मारा वह जैक लीच के आत्मविश्वास को भी हिलाएगा। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर 183/6

विपरित हालातों में विराट का अर्धशतक

जिस पिच को दुनिया भर में खेलने लायक नहीं बताया जा रहा, ऐसे मुश्किल ट्रैक पर कप्तान कोहली अपना क्लास दिखा रहे हैं। अपनी उच्च तकनीक से इस बल्लेबाज ने साबित किया कि धैर्य और क्लास से वो विश्व के किसी भी सतह पर रन बना सकते हैं। टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक

विराट के दो चौके

मोईन अली को विराट ने अपने टारगेट पर लिया हुआ है, उनके खिलाफ चौके जमा रहे हैं। 51 और 53 ओवर में एक-एक बाउंड्री लगाई। विराट कोहली का स्कोर 48 तो रवि अश्विन 37 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 53 ओवर में 169 रन पर पहुंच चुका है।

मोईन अली के हाथों में गेंद

21

तीसरे दिन के दूसरे सेशन का पहला ओवर मोईन अली फेकेंगे। भारत को ऑलआउट करना उनका एकमात्र लक्ष्य होगा।

मैच जल्द शुरू होने वाला है

भारत की बढ़त 350 रन के पार हो चुकी है। कोहली और अश्विन के बीच 50 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। मैच में अभी भी दो दिन और पूरे दो सेशन बाकी है। भले ही भारत के छह विकेट महज 156 रन पर गिर चुके हो, लेकिन हालत इंग्लैंड की खराब है। अगर टीम इंडिया अभी पारी घोषित कर दे तो इंग्लैंड अगले सेशन में ही मैच गंवा सकता है।

लंच तक के खेल का लेखा-जोखा

भारत की बढ़त 350 के पार

कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारा। तीसरे दिन लंच तक दोनों के बीच में सातवें विकेट के लिए 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। वहीं भारत की बढ़त भी बढ़कर 351 रन हो गई है। विराट 38 और अश्विन 34 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड का रिव्यू बेकार

डैन लॉरेंस पहली बार गेंदबाजी पर लाए गए। उनकी पहली ही गेंद ने टर्न किया और विकेटकीपर के ग्लव्स में गई। उधर कप्तान जो रूट ने अश्विन के कैच आउट के लिए रिव्यू लिया जो बेकार गया।

अश्विन को जीवनदान

अश्विन को बेन स्टोक्स ने 28 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर अश्विन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में खड़े स्टोक्स के पास गया लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे।

विराट-अश्विन की अहम साझेदारी

कप्तान कोहली और रविचंद्रन अश्विन मिलकर टीम को उबारने की कोशिश में लगे हैं। इसमें अश्विन तेजी से रन बनाते हुए 27 गेंदों में 24 पर पहुंच गए हैं, वहीं विराट 68 गेंदों में 30 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी 320 से अधिक हो गई है।

नए बल्लेबाज अश्विन ने अपनाया आक्रामक रुख

भारत का स्कोर 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 121 रन हो चुका है। नए बल्लेबाज और स्थानीय खिलाड़ी रवि अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, ये सारे चौके से ही आए हैं।

अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका

मोईन अली घातक साबित हो रहे हैं। 106 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल LBW आउट हुए। रिव्यू भी भारत के पक्ष में नहीं गया। विराट का साथ देने के लिए वह आखिरी स्पेशलिस्ट खिलाड़ी थे, जो बल्ला चला सकते थे। अब रवि अश्विन पर निगाहें होंगी, उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर भी किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। फिलहाल भारत की लीड 301 रन हो चुकी है।

जैसे-तैसे 100 रन के पार पहुंचा भारत

भारत के लिए 35वां ओवर मोईन अली लेकर आए थे, इस ओवर में अक्षर पटेल ने चौका जड़ते हुए भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

86 रन पर आधी भारतीय टीम लौटी

अब मोईन अली ने अजिंक्य रहाणे को फंसाया। भारतीय उपकप्तान 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे कदमों का इस्तेमाल कर गेंद खेलना चाहते थे, लेकिन पिच तक पहुंच नहीं पाए। गेंद में अच्छी-खासी उछाल थी। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बॉल हवा में गई, जिसे शॉर्ट लेग में खड़े ओली पोप ने डाइव मारते हुए लपका। भारत की बढ़त अब 281 रन है।

बर्थडे ब्वॉय बेन फोक्स की हर कोई तारीफ कर रहा

विराट का साथ देने पहुंचे रहाणे

28 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 74 रन हो चुका है और इंग्लैंड पर बढ़त 269 रन। विराट कोहली 5 तो अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आठ ओवर के भीतर तीसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम गहरे संकट में फंसती नजर आ रही है। तीसरे दिन में आठ ओवर के भीतर तीन खिलाड़ी आउट हो गए। जैक लीच को बड़ा स्ट्रोक मारने की फिराक में ऋषभ पंत आउट हुए। ऑफ साइड के बाहर ऊपर की ओर फेंक गई को आगे बढ़कर ऋषभ पंत लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद घूमी और विकेटकीपर बेन फोक्स ने शानदार अंदाज में स्टंपिंग की। यह दिन का उनका तीसरा शिकार है। हर विकेट में उनकी भागीदारी। जैक लीच को तीसरी सफलता। ऋषभ ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए। भारत का स्कोर 65/4

विराट कोहली और ऋषभ पंत दो नए बल्लेबाज

भारत के लिए यह नाजुक वक्त है। दोनों बल्लेबाजों के बीच एक साझेदारी की सख्त जरूरत। पिच जिस तरह से खेल रह है, टीम इंडिया को सतर्क होकर खेलना चाहिए।

दो ओवर बाद रोहित शर्मा भी आउट

भारतीय टीम अभी सदमे से उबरा भी नहीं था कि रोहित शर्मा के रूप में उनका दूसरा सेट बल्लेबाज भी चलता बना। जैक लीच की बेहतरीन गेंद। रिपर को पढ़ने में हिटमैन पूरी तरह चूके। फ्रंटफुट पर डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका।

विकेटकीपर बेन फोक्स ने फिर फुर्ती दिखाई और बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग किया। 70 गेंद खेलकर रोहित ने 26 रन बनाए। कल के स्कोर में सिर्फ एक ही रन जुड़ पाया और भारत अपने दो विकेट गंवा चुका है। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/3

पहले ही ओवर में पुजारा रन आउट

इस मैच में चेतेश्वर पुजारा के लिए कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा। तीसरे दिन के पहले ही ओवर में वह रन आउट हो गए। मोईन अली की गेंद को वह फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग में मुस्तैद ओली पोप ने पकड़ी और तुरंत स्टंप की ओर मारा।

क्रीज से बाहर पुजारा वापस लौट जाते, लेकिन बल्ला उनके हाथ से छिटक गया और बदकिस्मत पुजारा थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट घोषित किए गए। विकेटकीपर बेन फोक्स का बढ़िया काम। भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 55/2

तीसरे दिन का खेल शुरू

रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर स्पिनर मोईन अली लेकर आए हैं।

तीसरे दिन से पहले कोच शास्त्री का गुरुमंत्र

ड्रॉ होने का कोई चांस नहीं

दो दिन के खेल के बाद इतना तो तय है कि मैच का नतीजा जरूर निकलेगा। या तो भारत जीतेगा या फिर इंग्लैंड इतिहास रचेगा।

टीम इंडिया तीसरे दिन क्या करेगी?

भारतीय टीम कोई खतरा नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि इंग्लैंड के पास कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। विराट सेना हर हाल में आज स्कोर 150-200 कर इंग्लैंड के सामने 450+ का टारगेट देना चाहेगी।

शुभमन गिल फिर LBW

दूसरी पारी में रविवार को शुभमन गिल (14) के रूप में भारत का एकमात्र विकेट गिरा। पहली पारी में भी वह पगबाधा आउट हुए थे, तब तो भारतीय टीम का खाता भी नहीं खुला था। फिलहाल रोहित शर्मा (25) और चेतेश्वर पुजारा (7) नाबाद हैं इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 29वीं बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img