Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

पुजारी का बेटा लापता, मां धरने पर बैठी

  • परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
  • पुलिस ने दिया बरामदगी का आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थानांतर्गत औरंगाबाद शाहपुर डिग्गी निवासी एक पुजारी का बेटा लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की तहरीर मेडिकल थाने में देते हुए बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बरामदगी का आश्वासन दिया है। वहीं, सोमवार को बच्च्चे की मां और बहन उसकी बरामदगी को लेकर धरने पर बैठ गईं। वहीं, दूसरी ओर कार्तिक के गायब होने पर पुलिस उसके 14 वर्षीय दोस्त और पिता को मेडिकल थाने ले आई। इस पर भाजपा नेता के नेतृत्व में लोग एसपी सिटी से मिले और कहा कि कार्तिक गोवा जाने की बात कह कर निकला है। इसलिये दोस्त को थाने में न बैठाया जाए।

औरंगाबाद शाहपुर डिग्गी निवासी राजेश कुमार गोस्वामी मंशा देवी मंदिर पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं। राजेश ने बताया कि रविवार दोपहर उनकी पत्नी अपने साथ 14 वर्षीय बेटे कार्तिक गोस्वामी को लेकर दुकान पर आईं थी। वह कार्तिक को दुकान पर छोड़कर मंदिर चली गई। करीब साढ़े बारह बजे कार्तिक खाना खाने के लिए दुकान से पैदल ही घर निकल गया। कई घंटे बाद भी किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में कार्तिक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार को लापता बच्चे कार्तिक की मां और बहन पुलिस थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेजा और बच्चे की जल्द बरामदगी को आश्वासन दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर से कार्तिक के दोस्त के परिजन और भाजपा नेता डा. चरण सिंह लिसाड़ी मिले और कहा कि कार्तिक को खुद छोड़कर आया था बेटा। उसका अपहरण नहीं किया गया है। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है कि कार्तिक की लोकेशन मिलने के बाद बेटे को घर जाने दिया जाएगा।

रंगदारी न देने पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर गली नंबर तीन में दस हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर चार लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। शोर-शराबा होने पर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

श्यामनगर के रहने वाले मोबीन पुत्र स्व. यामीन ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बज उसका 12 वर्षीय बेटा फैज समर गार्डन से घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में खड़े समीर ने फैज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसके बेटे को समीर के चंगुल से बचाया।

इसके कुछ देर बाद समीर अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की और सामान तोड़ दिया। घर की महिलाओं ने जब उनका डटकर सामना किया तो यह लोग 10 हजार की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपी को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

रंगदारी न देने पर मीट व्यापारी के घर फायरिंग

पड़ोस में ही रहने वाले दो बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर मीट व्यापारी के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दस दिन पहले भी मीट व्यापारी से रंगदारी मांगी थी, लेकिन व्यापारी ने उनकी धमकी को नजर अंदाज कर दिया था। बदमाशों की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के रांगडो की चौपाल के रहने वाले आसिम पुत्र इलियास ने बताया कि वह दिल्ली में मीट का व्यापार करते है। वह 10-15 दिन में अपने घर आते-जाते रहते है। दस दिन पहले जब वह अपने घर आए थे तो पड़ोस में ही रहने वाले अमन और अरमान ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, साथ ही रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

अमन और अरमान की इस चेतावनी को उन्होंने नजर अंदाज कर दिया था और वापस दिल्ली चले गए थे। सोमवार को आसिम अपने घर पहुंचा था। आसिम ने बताया कि शाम के समय वह अपने घर में ही मौजूद थे, इसी दौरान अमन और अरमान उनके घर में घुस आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त दोनों ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो यह दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मीट व्यापारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर अमन और अरमान को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img