Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

हरियाली पर चला कुल्हाड़ा, जिम्मेदार कौन?

  • जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक
  • तीन दिन में हस्तिनापुर रेंज में बिना अनुमति के दर्जनों पेड़ काटे

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: वन विभाग अपने ही बनाए नियम को तोड़ने पर आमादा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वन आरक्षित जंगल में आये दिन हरे पेड़ों का कटना किये जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। महज तीन दिन में हस्तिनापुर रेंज में बिना अनुमति के दर्जनों बेशकीमती सरकारी और गैर सरकारी पेड़ों का कटान किया गया। वन विभाग की मिलीभगत के चलते सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई के नाम महज खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। जिसके चलते ठेकेदार के हौसले बुलंद है और वन क्षेत्र में आये दिन बिना अनुमति के हरे पेड़ों का कटान चलता रहता है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) देश में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त है। जिसके चलते प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष देश भर में करोड़ों की सख्या में पौधरोपण कर रही है, लेकिन इसके बाद भी बिना अनुमति के हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। वन विभाग की मिलीभगत के चलते आये दिन वन माफिया हरे पेड़ों का कटान बिना किसी डर के कर रहे हैं। महज एक सप्ताह की बात करे तो वन माफियाओं ने दर्जनों हरे पेड़ों का कटान बिना वन विभाग की अनुमति कर दिया, लेकिन वन विभाग मौन रहा। सोमवार को एक बार फिर वन माफियाओं ने तारापुर के समीप शीशम के आधे दर्जन से भी अधिक पेड़ काट दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना भी दी, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसके बाद ग्रामीणों ने अवैध रूप से हो रहे पेड़ कटान की सूचना उचाधिकारियों को दी तो विभागीय अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूटी और आनन-फानन में वन माफियाओं के खिलाफ खानापूर्ति की कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। वहीं, इस संबंध में मेरठ वन विभाग अधिकारी राजेश कुमार ने बताया की यूपी ट्री एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अधिनियम के तहत दिशा निर्देशों के अनुसार 21 हजार रुपये की कंपाउंडिंग की गई है।

बिना अनुमति के केवल किसान क्रॉप वाले पेड़ ही काट सकते हैं। यूपी ट्री एक्ट में शीशम को छूट नहीं है। शीशम के पेड़ काटने से पहले किसानों को रेंज आॅफिसर से उचित अनुमति लेनी होगी। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तारापुर के समीप उन्हे आधा दर्जन शीशम के पेड़ काटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और पेड़ कटान करने वालों से जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img