जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र न्यू मार्किट बेगम ब्रिज मेरठ द्वारा “प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह’ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह का आयोजन एक से सात मार्च तक किया जा रहा है।
सात मार्च तक मनाया जायेगा प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताहhttps://t.co/gR1BcDbf5S @PMOIndia @ChiefSecyUP @myogioffice @DmMeerut
— JANWANI.TV OFFICIAL (@JanwaniTv) March 4, 2021
चार मार्च को भारत विकास परिषद मेरठ मैन की महिला समिति एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र न्यू मार्केट बेगम पुल की ओर से एक संयुक्त सेवा कार्य सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य दुर्गा बाड़ी गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर मेरठ की सभी छात्राओं को चार चार नैप्किन भेंट किया गये।

भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में गौतम कपूर डिप्टी मैनेजर परियोजना ने विशेष प्रकाश डाला। डॉ भरत कुमार गुप्ता ने महिलाओं की हाइजीन के लिये गये विशेष प्रयासों व बायो डीगरडेबल सैनिटेरी नैप्किंस जो एक रूपे में एक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कैसे ये दवाई सस्ती है, कैसे ये दवाइयों ब्रांडेड दवाईओ से भी बेहतर है और कैसे केंद्र सरकार इन दवाओं की गुणवत्ता पर नज़र रखती है।

ये कैसे सभी उचित मानकों पर सदा खरी उतरने पर ही केंद्रो पर भेजी जाती है। कुछ दवाइयाँ तो 90 फीसदी तक कम मूल्य पर उपलब्ध कराई जाती है। अनेक दवाई 50 फीसदी, व कुछ 40 फीसदी कम क़ीमत पर उपलब्ध है। सभी दवाइयों सभी मानकों से गुजरने के बाद ही जन औषधि केंद्रो के माध्यम से आम जन तक पहुंचाई जाती है। इस परियोजना का मक़सद हर आम नागरिक तक सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा पहुंचाना है। ताकि दवा के अभाव में कई भी नागरिक अपनी जान न खोये।

विद्यालय के अध्यापकों ने भी भाग लिया और सभी ने बड़े उत्साह के साथ प्रश्न पूछे व अपना अपना सहयोग किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला समिति की ओर से महिला संयोजिका मीनू अग्रवाल, कविता मित्तल, मीना माधव, दीपिका अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल तथा सचिव अनिल अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन एवं सचिव गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम अग्रवाल ने विद्यालय में यह सेवा कार्य करने का भारत विकास परिषद एवं जन औषधि केंद्र को अवसर दिया। शाखा सचिव अनिल अग्रवाल ने प्रधानाचार्य पूनम अग्रवाल एवं महिला समिति एवं डॉ भरत गुप्ता का हार्दिक धन्यवाद दिया।

