Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भावुक पोस्ट, बोले- ‘विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िस्क्वाल‍िफाई यानि अयोग्य घोष‍ित किया गया है। वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थीं। उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक पाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व‍िनेश के अयोग्य होने के बाद एक पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने व‍िनेश के खेल की तारीफ की। विनेश के मेडल से चूक जाने के बाद पीएम मोदी ने भी दुख जताया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लि‍खा- ‘विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो।

आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो।’ उन्होंने आगे लिखा,‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन, मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’

08 2

29 साल की व‍िनेश को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बढ़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोश‍िश की। चूंकि आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन वह ज्यादा निकला। विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित जाने के बाद बताया गया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इसे लेकर अपडेट भी दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img