Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि मंगलवार 10 अक्टूबर की शाम को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय PMO ने इस बात की जानकारी एक्स पर दी है।

पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच से मुलाकात करेंगे और उनको शुभकामनाएं देंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

भारत ने जीते 107 पदक

एशियन गेम्स 2023 में इस बार भारत का बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इभारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए है। जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है। इसके साथ ही भारत एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा है। यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में 70 से ज्यादा पदक अपने नाम किए है। भारत ने आखिरी बार साल 2018 के एशियन खेलों में 70 पदक जीते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img