Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

प्रो कबड्डी लीग 2023: खिलाड़ी हुए मालामाल, पवन की हुई बल्ले-बल्ले

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। हाई फ्लायर के नाम से मशहूर भारतीय मेंस कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत को प्रो कबड्डी लीग यानि PKL के ऑक्शन में सबसे महंगे में खरीदा गया है। पवन कुमार सेहरवात को तेलुगु टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। पवन से पहले ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शदलूई च्यानेह कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। च्यानेह को पुनेरी पलटन ने 2.35 करोड़ रुपये में खरीदा था। पवन कुमार सेहरवात ने हाल में एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी की। यहां फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता।

तीन भारतीय खिलाड़ी बने करोड़पति

खिलाड़ियों की नीलामी में 1 करोड़ क्लब में 5 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं, जो पिछली नीलामी में चार थे। इस बार की नीलामी में पवन सेहरावत, मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह, मनिंदर सिंह, फजल अत्राचली और सिद्धार्थ देसाई 1 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं। प्रो-कबड्डी लीग में 12 फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं। इस नीलामी में कुल 23 खिलाड़ी पर बोली लगाई गई, जिनमें से 6 फाइनल बिड मैच (FBM) कार्ड पहले दिन इस्तेमाल किए गए।

भारत के 20 खिलाड़ी बिके

PKL सीजन 10 के लिए मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को मिनी ऑक्शन हुआ। सभी टीमें अपनी स्क्वॉड में बची हुई जगह को भर रही है। ऑक्शन में भारत समेत कुल 13 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को जगह मिली। हालांकि, ऑक्शन के पहले दिन 23 खिलाड़ी ही बिके. पहले दिन के ऑक्शन में ईरान के 3 और भारत के 20 खिलाड़ियों पर बोली लगी।

ऑक्शन में टूटे पिछले रिकॉर्ड्स

लीग के लिए शुरू ऑक्शन 10 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन नीलामी के मुख्य आकर्षण पवन कुमार सहरावत रहे, जिन्हे तेलुगु टाइटंस ने 2.6 करोड़ रुपए की भारी रकम पर खरीदा। इससे पहले, उन्हें तमिल थलाइवास ने 2.26 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बीच, मोहम्मदरेज़ा ने PKL नीलामी में 2.35 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सबसे महंगे विदेशी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गुजरात जाइंट्स द्वारा 1.6 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद ईरानी कबड्डी के दिग्गज फ़ज़ल अत्राचली ने एक बार फिर 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने PKL इतिहास में सबसे महंगे डिफेंडर का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। जायंट्स ने अत्राचली के हमवतन मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श को 22 लाख रुपये में खरीदा।

प्रो-कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग के मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, स्पोर्ट्स लीग्स हेड अनुपम गोस्वामी ने कहा कि प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में यह एक बड़ा दिन था। हमने देखा कि 5 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया। यह देखना बेहद खास था कि पवन ने अब तक की सबसे अधिक खरीदारी का अपना रिकॉर्ड दोबारा हासिल कर लिया है। शादलूई ने पहले ही दिन में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दूसरे दिन और भी एक्शन होना बाकी है और उम्मीद है कि सभी फ्रेंचाइजी सीजन-10 के लिए अच्छी तरह से संतुलित टीम बनाने में सक्षम होंगी।

पहले दिन बिके खिलाड़ियों की सूची

कैटेगरी ए

मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह – ₹2.35 करोड़ – पुनेरी पलटन
फ़ज़ल अत्राचली – ₹1.60 करोड़ – गुजरात दिग्गज
रोहित गुलिया – ₹58.50 लाख – गुजरात जायंट्स
विजय मलिक – ₹85 लाख – यूपी योद्धा
मनिंदर सिंह – ₹2.12 करोड़ – बंगाल वॉरियर्स
मंजीत – ₹92 लाख – पटना पाइरेट्स

कैटेगरी बी

मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श – ₹22 लाख – गुजरात जायंट्स
अरकम शेख – ₹20.25 लाख – गुजरात जायंट्स (एफबीएम)
नितिन रावल – ₹30 लाख – बंगाल वॉरियर्स
गिरीश एर्नाक – ₹20 लाख – यू मुंबा
महेंद्र सिंह – ₹40.25 लाख – यू मुंबा
शुभम शिंदे – ₹32.25 लाख – बंगाल वॉरियर्स (एफबीएम)
सोमबीर – ₹26.25 – गुजरात जायंट्स
विशाल – ₹20 लाख – बेंगलुरु बुल्स
सुनील – ₹20 लाख – दबंग दिल्ली
श्रीकांत जाधव – ₹35.25 लाख – बंगाल वॉरियर्स (एफबीएम)
आशु मलिक – ₹96.25 लाख – दबंग दिल्ली (एफबीएम)
गुमान सिंह – ₹85 लाख – यू मुंबा (एफबीएम)
मीटू – ₹93 लाख – दबंग दिल्ली
पवन सहरावत – ₹2.60 करोड़ – तेलुगु टाइटन्स
विकास कंडोला – ₹55.25 लाख – बेंगलुरु बुल्स (एफबीएम)
सिद्धार्थ देसाई – ₹1 करोड़ -हरियाणा स्टीलर्स
चंद्रन रंजीत – ₹62 लाख – हरियाणा स्टीलर्स

अब ऑक्शन का दूसरा दिन आज यानी 10 अक्टूबर को पूरा होगा। ऑक्शन के इस दूसरे दिन पहले दिन के 7 अनसोल्ड खिलाड़ियों के साथ-साथ कैटेगरी सी और डी के सभी खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। अब देखना होगा कि आज किस खिलाड़ी को कौनसी टीम कितने रुपये में खरीदती है, और कितने खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img