- खाद्यान्न के साथ-साथ लाभार्थियों को नि:शुल्क बैग भी उपलब्ध कराये जाएंगे: जिला पूर्ति अधिकारी
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 अगस्त को अन्न महोत्सव का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि जनपद की रामपुर मनिहारान तहसली के ग्राम पहांसु में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। ग्राम पहांसु में प्रधानमंत्री योजना का लाभ पा रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।
अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्न महोत्सव के अवसर पर लाभार्थियों को खाद्यान्न के साथ-साथ लाभार्थियों को नि:षुल्क बैग भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
उन्होने जनपद के अन्त्योदय एवं पीएचएच योजना के कार्डधारकों का आह्वान किया है कि वह 5 अगस्त को अपने राशनकार्ड पर उपरोक्तानुसार निःशुल्क खाद्यान्न एवं बैग प्राप्त कर लें।

