Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अयोध्या धाम पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक और बेटी मालती संग किए रामलला के दर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

अयोध्या धाम: निक जोनस से शादी के बाद से ही बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। इन दिनों प्रियंका एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची हैं। यहां अभिनेत्री परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगी। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12 7

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका यलो कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, निक भी एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रियंका को देखने के लिए फैंस तांता लग गया था। हालांकि, अभिनेत्री के इस कदम की उनके फैंस खूब सराहना कर रहे हैं।

13 6

एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका सच्ची सनातनी हैं। उन्होंने भारत आने के बाद राम जी के दर्शन किए हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो निमंत्रण मिलने के बावजूद प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा नहीं बने थे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका जैसा बनना ही काफी मुश्किल है। सब उनके जैसे काम नहीं कर सकते हैं।’

मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img