Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पीसीसी से प्रियंका का अधिकारिक दौरा जारी

  • दर्जन भर से ज्यादा एआईसीसी और पीसीसी के नेताओं ने डाला डेरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का सात मार्च का जय जवान जय किसान महापंचायत का कार्यक्रम अधिकृत रूप से जारी कर दिया गया है। पीसीसी की ओर से जारी किया गया कार्यक्रम गुरुवार को जिला कांगे्रस अध्यक्ष को मिल गया। वहीं, दूसरी ओर अधिकृत रूप से कार्यक्रम जारी होने के साथ ही एआईसीसी व पीसीसी के करीब दर्जन भर सीनियर पदाधिकारियों ने यहां डेरा डाल दिया है।

उन्होंने सरधना के कैली पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। तैयारियों समीक्षा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व प्रदेश सचिव डा. शोएब ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके अलावा विधायक पंकज मलिक, अवनीश काजला, डा. शोएब, महेंद्र शर्मा, पंडित नवनीत नागर, शेर मोहमद, जाकिर, तरुण शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने पंचायत स्थल का दौरा किया मंच, पार्किग आदि के लिये आरक्षित स्थान को देखा। कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मालिक ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी हैं, काले कानूनों की वापसी के लिये जो भी आवश्यक कदम किसानों के हित में होगा व कांग्रेस उठाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं के साथ पंचायत को सफल बनाने के लिये कैली, कपसाड़, सकौती, चकबंदी, रुहाशा आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। वहीं, दूसरी ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व प्रवक्ता पीसीसी अखिल कौशिक ने प्रियंका के दौरे के मद्देनजर संगठन की बैठक ली।

उन्होंने बताया कि शहर से करीब दो दर्जन बसों से कार्यकर्ता कैली जाएंगे। सैकड़ों की संख्या में निजी वाहनों से भी लोग कैली पहुंचेंगे। अखिल ने बताया कि इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img