जनवाणी संवाददाता |
हस्तिनापुर: खादर क्षेत्र में चल रही अवैध भट्ठियों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। करीब दर्जन भर स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। एसपी देहात के निर्देश पर सीओ मवाना के निर्देशन में हस्तिनापुर व मवाना पुलिस ने अभियान चलाकर हजारों लीटर लहन और 10 भट्ठियां नष्ट कीं।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर आबकारी विभाग की ओर से भी शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का संकेत मिल रहा है। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बहुत जल्दी ही छापेमारी अभियान शुरू किया जाएगा।
जिनके खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी हैं, ऐस संदिग्धों की कुंडली खंगाली जा रही है। एक बडेÞ अभियान की तैयार है। गुरुवार को की गई कार्रवाई ने शराब बंदी के दावों की पोल खुद पुलिस ने ही खोल दी है। हस्तिनापुर और मवाना थाना पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में लहन और भट्ठियों का मिलना इस और साफ इशारा कर रहा है।
हस्तिनापुर और मवाना थाना पुलिस ने संयुक्त खादर क्षेत्र में अभियान चला कर लगभग पांच हजार लीटर लहन और 10 भट्ठियां नष्ट की गई। हालांकि शराब माफिया एक बार फिर पुलिस के हत्थे नहीं आये। बता दे कि थाना पुलिस खादर क्षेत्र में चलने वाले शराब के अवैध करोबार पर पिछले कई महीनों से अकुंश लगाने के दावे करती आ रही है, लेकिन पुलिस की धरपकड़ ही खादर क्षेत्र में चलने वाले अवैध शराब के कारोबार की हर बार पोल खोल रही है।
पुलिस खादर क्षेत्र में लगातार छापेमारी शराब की भट्ठियों और लहन को नष्ट करने के भी दावे करती है। पंचायत चुनाव की आगाज हुई तो पुलिस भी ऐक्शन मूड़ में आई और अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए छापेमारी की। हस्तिनापुर और मवाना थाना पुलिस के संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान में हस्तिनापुर और मवाना सीमा पर बसे गांवों में पुलिस ने अवैध शराब से चल रहे शराब के कारोबार में पांच लीटर लहन और 10 अवैध कच्ची शराब की भट्ठी नष्ट की, लेकिन थाना पुलिस को कोई भी शराब माफिया हाथ नहीं आया।
मवाना, परीक्षितगढ़ सहित हस्तिनापुर के खादर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार किया जाता है। जिसे रोकने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी फेल है। वहीं, इन शराब माफियाओं पर आज तक आबकारी विभाग भी अंकुश नहीं लगा पाया।
काफी दिनों से बंद पड़ी अवैध शराब की भट्ठिया ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर अब फिर धधकने शुरू हो गई हैं। जिन पर अंकुश लगाना आबकारी विभाग और थाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होगा। उधर, मवाना पुलिस ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के गांव वीरनगर, कुंडा के साथ स्थानीय गांवों में 500 लीटर रैक्टीफाइड शराब व हजारों कुंतल लहन नष्ट कर पांच भट्ठी ध्वस्त करने की कार्रवाई की। टीम में शामिल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर, एसआई पल्टूराम सिंह, हेड कांस्टेबल सतेंद्र चौहान, रजनीश, सतीश गुर्जर, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

