जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नाटो नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में 16 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए आय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया वार्षिक बजट में मुख्य रूप से 37 चीजों पर कर लगाने के लिए नियमावली का प्रस्ताव पास किया गया।
पालिका अध्यक्षा फिरोजा खातून की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार के संचालन में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वार्षिक बजट पर चर्चा की गई बैठक में 16 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए आय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार के मुताबिक वार्षिक बजट में कुल व्यय 16 करोड़ 38 लाख 84 हजार रखा गया हैं। बजट का शुद्ध लाभ 22 लाख 91 हजार है वेतन पर 4 करोड़ 62 लाख 34 हजार, पेंशन पर 2 करोड़ ,विद्युत व्यवस्था पर 40 लाख 50 हजार ,पेयजल पर 1 करोड़ 25 लाख, सफाई व्यवस्था पर 1 करोड़ 70 लाख, बिल्डिंग पर 20 लाख, सड़कों पर 2 करोड़ 60 लाख, जल निकासी व नालो पर 1 करोड़ 10 लाख, तालाबों का सौंदर्यकरण 1 करोड़ व अन्य मलिन बस्ती सुधार पर 1 करोड़ 51 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।बैठक में सभासदो की मांग पर एक अंतिम यात्रा वाहन का प्रस्ताव पास किया गया हैं।
मुख्य रूप से एक नियमावली बनाने का प्रस्ताव पास किया गया हैं। जिसमें नक्शे,शराब की दुकानें, क्लीनिक, लाईसेंस शुल्क व होर्डिंग आदि 37 चीजों पर कर लगाया जाएगा।बैठक में सभासद विशाल हाशमी, सुभाष कुमार, जोनी जोशी, सिद्धांत जैन, शमीम अहमद, नबील अहमद, निसार अहमद, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।

