- भगवान शिव की आराधना का फरमानी ने गाया है भक्ति गीत
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज अब इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई है। सावन माह में कावड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव की आराधना को लेकर उसने शिवभक्ति गीत गाया है। जो कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों ने डीजे पर चलाया है, इसको लेकर सोशलमीडिया मीडिया पर गायिका का विरोध किया जा रहा है। कट्टरपंथियों द्वारा तरह-तरह कमेंट के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिसकों लेकर गायिका के परिजनों में दहशत बनी हुई है।
एक सप्ताह पूर्व यू-ट्यूब पर लांच किया भक्तिगीत
रतनपुरी की फरमानी नाज ने खतौली के जमुना विहार में नाज स्टूडियो के नाम से अपना म्यूजिक सेटअप तैयार कर रखा है। एक सप्ताह पूर्व फरमानी नाज ने प्रवेंद्र सिंह, राहुल मुल्हेड़ा के साथ मिलकर हर-हर शंभू…शिवा महादेवा शंभू के नाम से यू-ट्यूब पर भक्ति गीत लांच किया है। गीत ने कावड़ यात्रा के दौरान बड़ी धूम मचाई है, और शिव भक्तों ने गीत को डीजे पर चलाकर उस पर थिरकते हुए दिखाई दिये है, इस गीत के बाद गायिका कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई है।
एक समुदाय के भजन गाने पर फरमानी नाज को लोगों ने तरह-तरह से उनके सोशलमीडिया अकाउंट पर टिप्पणी की है। कई लोगों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की है। वही फरमानी नाज की टीम ने लोगों की टिप्पणियां देखने के बाद फरमानी नाज सिंगर’ के पेज पर कमेंट सेक्शन को हटा दिया है। और सोशलमीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है। उधर उक्त कमेंट को गायिका के परिजनों में दहशत बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार फरमानी नाज एक फेमस गायिका है, वो हर समुदाय के धर्मो पर गीत गा सकती है। ऐसे में लोगों को गायिका के गीतों पर ऐतराज नही करना चाहिये। बता दे गायिका फरमानी नाज देश के बहुचर्चित रियल्टी शो इंडियन आइडल में गीत गाकर रातों रातों बुलंदी पर पहुच गयी थी। हालांकि गायिका फरमानी फाइनल राउंड से पहले ही बहार हो गयी थी। इसके बाद फर मानी नाज ने यूटुयब चेनल बनाकर और देहाती फिल्मों में दर्जनों गीत गाकर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है, कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों पर गाये गीतों से फरमानी नाज फिर से चर्चाओं में आ गयी है।
शिवभक्तों ने की सराहना
फरमानी नाज ने 16 जुलाई को हरिद्वार में घूमूंगी हरिद्वार के नाम से भक्तिगीत गाया है। इसको लेकर भी कट्टरपंथियों ने उस पर निशाना साधा है, जबकि शिव भक्त लोगों ने उसके गीत की जमकर सराहना की है। इस दौरान उक्त गीतों की बदौलत उसके यू-ट्यूब चैनल और इंटनरेट पेजों पर लाखों फालोअर्स बन गये है। कावड़ यात्रा के दौरान गायिका फरमानी नाज के गीत चर्चाओं में रहे है।
छोटी साेच के लोग कर रहे टिप्पणी
फरमानी नाज के भाई मोहम्मद फरमान ने बताया कि उनके प्रत्येक गीत को लेकर लाखों फालोअर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते है। कांवड़ यात्रा के दौरान दो भक्तिगीत रिलीज किए गए है। इन पर कुछ मुस्लिम वर्ग के लोगों ने तरह-तहर के कमेंट किए है। यह लोगों की छोटी सोच के साथ उनकी खराब मानसिकता को दर्शाता है। हालांकि मामले को लेकर अभी अधिकारियों से शिकायत नहीं की है। टिप्पणियों के आगे झुका नहीं जाएगा, गायिका फरमानी नाज अपना काम जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रसाशन से गायिका के लिये सुरक्षा की मांग की जायेगी

