Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

वेंडरों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाएं: नगरायुक्त

  • दो बीमा योजनाएं और फ्री राशन योजना भी शामिल
  • योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन नही तो ठिया भी नहीं

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 447 रेहड़ी व पटरी दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडरों) को 20 हजार रुपये का ऋण और 11,514 को दस हजार रुपये का ऋण दिया जा चुका है। जिन वेंडरों ने ऋण लिया है उन्हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित आठ योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इन योजनाओं में दो लाख रुपये का प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना तथा दो लाख रुपये का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भी शामिल है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि सभी वेंडरों को केंद्र सरकार की सभी आठ योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए वेंडरों का रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई वेंडर सभी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो उसे ठिया आवंटित नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वेंडरों को दिये जाने वाले ऋण पर अब सरकार ने सब्सिडी बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी है जिसका लाभ वेंडरों को उठाना चाहिए।

पीएम स्वनिधि योजना के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि 15050 स्ट्रीट वेंडरों द्वारा नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जिनमें से 12324 द्वारा ऋण के लिए आवेदन किया गया है और 11,514 को ऋण प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि जो वेंडर अपना दस हजार का ऋण समय से जमा करा चुके है, वह 20 हजार रुपये का ऋण लेने के लिए आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि 20 हजार के ऋण के लिए 663 वेंडर पात्र पाए गए है, इनमें से 591 वेंडरों ने आवेदन किया है और 447 वेंडर 20 हजार का ऋण प्राप्त कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img