Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

प्रांतीय नौचंदी मेला समाप्त

  • मेले से दुकान समेटने को दुकानदारों को मिली चार दिन की मोहलत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस बार प्रांतीय मेले के रूप में लगा नौचंदी मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से समाप्त हो गया, लेकिन प्रशासन ने आॅफ द रिकॉर्ड जाकर दुकानदारों को कुछ दिनों की मोहलत दी है ताकि उनको व्यापारिक रूप से कोई नुकसान न हो और उनको पैकिंग आदि का समय मिल जाए। माना जा रहा है कि व्यापारियों को चार पांच अतिरिक्त दिन सामान समेटने के लिये मिल जाएंगे।

कोरोना के कारण दो साल से नौचंदी मेला नहीं लग रहा है। इस बार नौचंदी मेला न नगर निगम ने लगवाया और न ही जिला पंचायत ने। इस बार प्रशासन ने पहल करते हुए इसे प्रांतीय मेले का नाम देते हुए आयोजित किया। इस बार मेले में प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटी और लोगों ने पटेल मंडप के कार्यक्रमों का आनंद लिया।

पटेल मंडप के कार्यक्रम बुधवार को समाप्त होने के बाद मेले के समापन की घोषणा हो जानी थी लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों के हितों को देखते हुए चार दिन देने का मन बना लिया है। चूंकि इस बार प्रांतीय मेला लगा हुआ था इस कारण इसकी अवधि बढ़ाने के लिये शासन से अनुमति जरूरी हो गई है। सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि मेला वैसे तो विधिवत शुक्रवार को समाप्त हो गया है,

लेकिन व्यापारी चार पांच दिन में पैकअप करके चले जाएंगे। वैसे देखा जाए तो अब व्यापारियों और प्रशासन के बीच अनुबंध समाप्त हो गया है। दरअसल, व्यापारियों की मांग थी कि उनको इस बार कम समय मिला है और उनको थोड़े दिनों की राहत मिलनी चाहिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: चांदी में जोरदार तेजी, 2,700 रुपये उछली कीमत, सोना 1.53 लाख पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू बाजार में...

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...
spot_imgspot_img