Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,खबर सुन फैंस को हुई चिंता, जानें पूरा मामला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तेलुगू इं​डस्ट्री के फेमस अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियां बटौर रहे थे। वहीं, फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बवाल मचा दिया। ​फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर ली है। लेकिन, आज शुक्रवार को अभिनेता को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ​इस खबर को सुन उनके फैंस हैरान हो गए हैं।

15 10

प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर यह कार्रवाई उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। अब थाने में उनसे पूछताछ की जाएगी। टीवी पर दिखाए गए दृश्यों में अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाते हुए दिखाया गया। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और एक लड़का घायल हो गया था।

16 6

इस कारण हुई गिरफ्तारी

चिक्कड़पल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है। मामला 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है। भगदड़ में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी।

14 9

ये है पूरा मामला

अल्लू अर्जुन पर थिएटर में हुई भगदड़ के लिए मामला दर्ज किया गया था। भगदड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस का आरोप था कि अभिनेता पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई।

थिएटर प्रबंधन पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रावधान न करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ अभिनेता की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक फिल्म थिएटर में भीड़ के धक्का-मुक्की के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

17 5

किन धाराओं पर हुआ केस दर्ज?

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

अल्लू अर्जुन के आने की सूचना फैंस को नहीं थी

पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन अपनी निजी सुरक्षा के साथ थिएटर पहुंचे, जिसके बाद लोगों ने उनके साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। उनकी निजी सुरक्षा टीम ने जनता को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि थिएटर में पहले से ही भारी भीड़ जमा थी।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने एक बयान में कहा था, ‘थिएटर प्रबंधन या अभिनेताओं की टीम की ओर से इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि वे थिएटर में आएंगे। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।’

अभिनेता ने माफी भी मांगी थी

6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन ने आखिरकार महिला की दुखद मौत पर बात की। एक्स पर माफी मांगने के बाद अभिनेता ने शनिवार को हैदराबाद में प्रेस मीट के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘हमें बेहद अफसोस है। हम वास्तव में नहीं जानते थे कि क्या हुआ। मैं 20 साल से ऐसा कर रहा हूं (शुरुआती दिन सिनेमाघरों में जाना)। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ।’ अल्लू अर्जुन ने दुखी परिवार के लिए 25 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने घटना में घायल हुए 13 वर्षीय बेटे के इलाज का खर्च उठाने का भी वादा किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img