जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: ओम इंटरनेशनल स्कूल माहेश्वरी जट्ट कोतवाली देहात में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक शोभा रानी, विधायक ओम कुमार ने सरस्वती जी की मूर्ति दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
जिसमें पलक, कृतिका, लक्सी कक्षा छह के बच्चों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद मिस प्रियांशी ने गुरु वंदना गायन की प्रस्तुति की। इसके बाद चित्रा चौधरी, प्रियांशी, अंजना, समीना नाज शिक्षिका ने करो ना करो गीत गया।
कार्यक्रम के आगे चुनरी चुनरी घागरा घागरा पंजाबी सॉन्ग पर मनीषा, अभी , आसरा, शिवा ने प्रस्तुती कार्यक्रम में एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें मनीष, निरंजन ने भाग लिया।

