Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग में रहमान को तीन युवकों ने उतारा था मौत के घाट

  • छह महीने बाद मिला लापता रहमान का शव

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  थाना देहात कोतवाली के गांव हबीबगढ़ के रहमान (25) की हत्या हुई थी। तीन युवकों ने प्रेम-प्रसंग के चलते उसे मार डाला और फिर शव को जला दिया। छह माह बाद युवक का कंकाल मऊ में मिला है। रहमान छह महीने से लापता था। पुलिस ने मृतक रहमान के कपड़े व हड्डियां बरामद की हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि देहात कोतवाली के गांव हबीबगढ़ का रहमान सर्कस में साइकिल चलाता था। अक्टूबर 2021 में रहमान नकुड़ के गांव जाजवा के अपने दोस्त इमरान के साथ मऊ में साइकिल चलाने के लिए गया था। मऊ से वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। मऊ जाने से पहले वह रहमान अपनी बहन के घर भी रुका था। रहमान की बहन शहजादी ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोस्त इमरान से पूछताछ की। पूछताछ में इमरान ने बताया कि रहमान अपना मेहनताना लेकर सहारनपुर चला गया था।

लेकिन रहमान सहारनपुर नहीं पहुंचा। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शक के आधार पर इमरान को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस जब सख्ती से पूछताछ की तो इमरान ने सनसनीखेज खुलासा किया। प्रेम-प्रसंग के चलते तीन युवकों ने रहमान की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। शव को मऊ के गांव भातकौल के जंगल में हत्या कर शव जलाया दिया था। पुलिस ने मऊ में पहुंचकर रहमान के जंगल से कपड़े और जली हुई हड्डियां बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। इमरान की बहन से रहमान के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। नकुड़ के गांव जाजवा के इमरान ने बताया कि रहमान का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो उसे गवारा नहीं था। उसने उसकी हत्या की योजना बनाई।

रहमान को सर्कस के बहाने मऊ लेकर गया। मऊ के भातकौल के अपने दोस्त मोहम्मद इमरान अहमद के रहमान की हत्या की योजना बनाई। दोनों आरोपी रहमान को बस में बैठाने के बहाने बाइक पर लेकर जंगल में ले गए। रास्ते में इमरान अहमद का एक अज्ञात साथी भी मिल गया। जिन्होंने चाकूओं से रहमान की गर्दन रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को छुपाने के लिए उसके शव में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण रहमान की हत्या हुई है। लड़की के भाई ने अपने दो साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img