Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक को लेकर प्रकाशित की गई रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने मुद्दे को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए लिखा है कि हम लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

राहुल गांधी ने फेसबुक मामले में कांग्रेस द्वारा कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग को लिखे एक पत्र को भी ट्वीट किया है। कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘पक्षपात, झूठी खबरों और नफरत-भरी बातों को हम कठिन संघर्ष से हासिल हुए लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने खुलासा किया है कि फेसबुक इस तरह के झूठ और नफरत फैलाने का काम करती आई है और उस पर सभी भारतीयों को सवाल उठाना चाहिए।’

राहुल गांधी ने ट्वीट में जिस पत्र को संलग्न किया है, उसे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा पार्टी की ओर से लिखा गया है। इसमें कांग्रेस ने मार्क जकरबर्ग से फेसबुक को लेकर हाल में सामने आए रवैये के बारे में लिखा है। पत्र के अनुसार, ‘हमें यकीन है कि आपने ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में 14 अगस्त को प्रकाशित हुई फेसबुक इंडिया द्वारा कंटेंट को लेकर ‘पक्षपात और संदिग्ध व्यवहार’ करने को लेकर रिपोर्ट पढ़ी होगी।

कांग्रेस के पत्र में लिखा गया है कि रिपोर्ट में फेसबुक इंडिया की लीडरशिप पर बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया है। फेसबुक इंडिया पर भारत के चुनाव में दखल दिए जाने के गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की फेसबुक मुख्यालय की तरफ से उच्च स्तरीय जांच कराने और जांच पूरी होने तक उसके भारतीय शाखा के संचालन की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपने की मांग की है।

यह है पूरा विवाद

पूरा विवाद अमेरिकी अखबार ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ की ओर से शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ था। इस रिपोर्ट में फेसबुक के अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फेसबुक की वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक आरोपों वाली पोस्ट डालने के मामले में तेलंगाना के एक भाजपा विधायक पर स्थायी पाबंदी को रोकने संबंधी आंतरिक पत्र में दखलंदाजी की थी।

बीजेपी ने किया पलटवार

फेसबुक मामले पर विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। प्रसाद ने राहुल गांधी के देश के लोग प्रधानमंत्री को डंडे मारेंगे’ बयान का जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगर पब्लिक प्लेटफॉर्म है तो लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर विचार के लोगों को वहां अपनी बात रखने का हक है। लेकिन एक कड़वी सच्चाई ये भी है जिसे हमें समझना चाहिए। कुछ लोग समझते हैं कि पब्लिक प्लेटफार्म पर उनकी मोनोपोली होनी चाहिए, भले ही उनका राजनितिक वजूद खत्म हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img