Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

सर्राफा व्यापारी को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

  • सर्राफा दुकानदार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया, आगरा रेफर
  • मौसेरे भाई पर आरोप, आरोपी की पत्नी ने 12 अगस्त को फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के सर्राफा बाजार में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सर्राफा व्यापारी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।

आग की लपटों से घिरा व्यापारी बचाव के लिए चीख-पुकार मचाते हुए बाहर भागा। दुकानदारों ने किसी तरह से आग को बुझाया। व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।

यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। व्यापारी ने आग लगाने का आरोप मौसेरे भाई पर लगाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच कर रही है।

थाना दक्षिण के आगरा गेट (बस स्टैंड) गली नंबर दो निवासी राकेश वर्मा (40) पुत्र विजय सिंह वर्मा थाना उत्तर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार को दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे वो अपनी दुकान पर बैठे थे।

आरोप है कि इसी दौरान संतोष नगर निवासी उनका मौसरा भाई रोबिन आया। वह कपड़े में छुपाकर ज्वलनशील पदार्थ लाया था। उसने ज्वलनशील पदार्थ राकेश वर्मा पर डालकर माचिस की तीली जलाकर फेंक दी और वहां से भाग गया। ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर पड़ने से राकेश के कपड़ों में आग लग गई।

आग का गोला बनकर बाजार में भागा व्यापारी

आग लगते ही राकेश वर्मा बचाव के लिए चीख-पुकार मचाते हुए दुकान से बाहर भागा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार दुकानों से बाहर आ गए। उन्होंने किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया।

गंभीर हालत में राकेश वर्मा को दुकानदार सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर में पीड़ित राकेश वर्मा ने बताया कि उसको संतोषनगर निवासी रोबिन ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है। राबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रोबिन आत्महत्या का कारण उसे (राकेश वर्मा) को मान रहा था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार एवं एसओ उत्तर हरवेंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है। एसपी देहात ने आगरा पुलिस से कहा है कि वो पीड़ित राकेश वर्मा के बयान को रिकार्ड कर लें ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 

घटना के बाद दुकान से जली हुई अवस्था में व्यापारी के बाहर की ओर भागने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दुकानदार आग का गोला बना बाहर की ओर दौड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि सर्राफा व्यापारी राकेश वर्मा को जलाने का आरोपी रोबिन मौसेरा भाई है। राबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।

इसका कारण कोई पारिवारिक वजह रही होगी। आरोपी की गिरफ्तारी को चार टीमें लगा दी हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img