Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

किसानों के भारत बंद को राहुल गांधी का मिला समर्थन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 मार्च, शुक्रवार को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

हिमाचल से आने वाले लोगों को हो रही परेशानी

भारत बंद के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर किसानों आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हिमाचल से आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोका गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विभिन्न किसान संगठनों के लोग धरने में हुए सम्मिलित हुए हैं और हिमाचल से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

भारत बंद के चलते चार शताब्दी ट्रेन रद्द

तीनों कृषि कानूनों के चलते किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां किसान आंदोलनकारी 31 स्थानों पर धरने पर बैठे हैं। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब तक चार शताब्दी ट्रेन को रद्द किया जा चुका है।

राहुल गांधी ने भारत बंद का किया समर्थन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। उन्होंने आगे लिखा कि आंदोलन देशहित में और शांतिपूर्ण हो।

रेवाड़ी में भारत बंद का असर नहीं

तीनों कृषि कानूनों को लेकर बुलाए गए भारत बंद का असर हरियाणा के रेवाड़ी में बिल्कुल दिखाई नहीं पड़ रहा है। यहां रोजाना की तरह सभी गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

रोहतक-पानीपत हाईवे को किया जाम

किसानों के भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में नजर आ रहा है। किसानों ने रूखी में रोहतक-पानीपत हाईवे जाम कर दिया। वहीं, ढकोली जीरकपुर रोड भी बंद कर दिया गया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लगाए बैरिकेड

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया। किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं।

किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है।

पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक को रोका

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब में भी देखने को मिला। पंजाब में किसानों ने भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया और गुरदासपुर में भी दुकानों को बंद किया गया है।

गाजीपुर बॉर्डर पर नाच-गाना कर रहे किसान

भारत बंद के दौरान कुछ कुछ प्रदर्शनकारियों का एक समूह गाजीपुर बॉर्डर पर नाचते-गाते हुए दिखाई दिया।

सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक की सड़क

आज संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 घंटे का भारत बंद बुलाया है। भारत बंद के दौरान सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने सड़कों पर चक्का जाम लगाया।

आज भारत बंद के मौके पर किसानों की ओर से सिसाना में खरखौदा रोहतक मार्ग पर जाम लगाया गया। बता दें कि तीनों कृषि कानून को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। किसानों ने आज सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 को जाम कर दिया है। इसके अलावा किसानों ने केएमपी और केजीपी को भी जाम किया है।

प्रदर्शनकारियों ने बंद किया गाजीपुर बॉर्डर

12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ बुलाया है। किसान मोर्चा तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है और इन्हें वापस लेने की मांग कर रहा है।

गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद कर दिया गया है।

दिल्ली की सीमाओं के सभी वैकल्पिक रास्ते भी आज रहेंगे बंद 

दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसानों के धरने चल रहे हैं, उनके आसपास के वैकल्पिक रास्ते भी शुक्रवार की सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर फिलहाल प्रदर्शनकारियों की संख्या पहले से काफी कम है, बावजूद इसके आंदोलनकारियों का दावा है कि बंद पूरी तरह सफल होगा।

एंबुलेंस, स्कूली बच्चों के वाहनों को नहीं रोका जाएगा

गाजीपुर बॉर्डर पर इस संबंध में बृहस्पतिवार को किसानों ने बैठक कर भारत बंद की रणनीति तय की थी। भारत बंद के दौरान सेना के वाहन, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों के वाहन व जरूरतमंद वाहनों को नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा आवाजाही प्रभावित रहेगी।

चुनाव वाले राज्यों में भारत बंद नहीं

किसानों के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद में देश के चार राज्य शामिल नहीं होंगे। जिन राज्यों में चुनाव होना है उन्हें छोड़ सभी राज्यों में संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली है। सिंघु, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर अपनी मांगों के समर्थन में डटे आंदोलनकारी शुक्रवार सुबह छह बजे से ही बंद को सफल बनाने में जुट जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img