जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उपचुनाव का मतदान खत्म होते ही मध्यप्रदेश में आयकर छापामारी का दूसरा दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने राजधानी भोपाल के टीटी नगर में एक विज्ञापन कंपनी व्यापक इंटरप्राइजेस पर छापा मारा।
यह कंपनी मुकेश श्रीवास्तव की बताई गई है, जो कांग्रेस के करीबी हैं। आयकर टीम ने मालवीय नगर थाना क्षेत्र के टीटी नगर समेत अन्य जगहों पर छापे मारे हैं। सभी जगह एक साथ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में भी कंपनी के ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापा मारा गया।

