- कलक्ट्रेट में शिकायत कर समस्या का समाधान नहीं होने पर चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शनिवार को शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी महिलाओं ने तहसील पहुंचकर डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि शामली शुगर मिल की चिमनी से निकल रही छाई पूरे शहर के लिए नासूर बन रही है। छाई के कारण घरों की छतों पर सुखाने को डाले जाने वाले कपड़े भी काले हो जाते हैं। वहीं ठंड में छत पर धूम में भी नहीं बैठ पाते हैं। घरों में छाई फैलने से जीना मुश्किल हो रहा है। छाई के कारण बीमारियां भी फैल रही है और सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने छाई की समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शिकायती पत्र देने वालों में सविता, महेंद्री, पूनम आदि मौजूद रहे।
वहीं मोहल्ला रेलपार निवासी लोगों ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बाईपास पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नागरिक जाम से त्रस्त हैं, जिस कारण बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बड़े वाहनों को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ही निकाले जाने की मांग की है।
इस अवसर पर ऊषा, रीतु, सरोज, नेहा, श्यामो, अमरिता, तनु, अशोक आदि मौजूद रहे।

