Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

शिक्षक अजय तोमर राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित

  • डायट प्राचार्य ने प्रदान किया राज्य आईसीटी पुरस्कार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विकास खंड कांधला क्षेत्र के ग्राम किवाना स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक अजय तोमर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी द्वारा राज्य आईसीटी पुरस्कार-2021-22 के लिए चयनित होने पर प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया।

राज्य आईसीटी पुरस्कार-2021-22 प्रधानाध्यापक अजय तोमर को जनपद शामली की ओर से लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय साक्षात्कार में प्रतिभाग कर अपने शैक्षिक कार्यों के प्रस्तुतीकरण के पश्चात आए परिणाम में चयनित किए जाने पर प्रदान किया गया। अजय तोमर को बेसिक शिक्षा विभाग जनपद शामली के उत्कृष्ट अध्यापकों में शुमार किया जाता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की अवधि में भी इनके द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए आनलाइन गृह शिक्षण एवं मूल्यांकन की व्यवस्था करके उनके पढ़ाई को जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद शामली बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आनलाइन आईसीटी वर्कशॉप में जनपद के शिक्षकों को आईसीटी में प्रशिक्षण भी दिया गया है।

कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता राजीव कुमार द्वारा किया गया
कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता शिवप्रसाद मौर्य, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, श्रीपाल, मोहम्मद यामीन, सहायक अध्यापक कपिल कुमार, सचिन कालखंडे, शालू कुमार, मनोज वर्मा, अनुज कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img