Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

राजस्थान: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रदेश की राजधानी जयपुर में रविवार शाम कुछ देर बारिश हुई। सोमवार की सुबह से भी बारिश के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना बन गई है, अगले 24 घंटे के भीतर कोटा संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। अतिभारी बारिश होने से कोटा जिला कलेक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है।

मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में भारी से अति भारी बरसात का रेड अलर्ट भी दिया है। इन जिलों में बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ शामिल हैं, जबकि 10 जिलों में अति भारी बारिश और 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोटा संभाग में रविवार को झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के चलते कोटा बैराज के आठ गेट खोलकर 95 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। माना जा रहा है कि सोमवार को भी यहां 200 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है।

राजस्थान में चार दिन बाद फिर मानसून सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 23 अगस्त तक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यहां डीप डिप्रेशन के चलते मानसून सिस्टम एक्टिव है। 22 अगस्त की बात करें, तो आज झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में बहुत ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और पाली में ऑरेंज अलर्ट है। यहां आठ इंच से ज्यादा (205 मिलीमीटर तक) बरसात होगी। भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, सीकर, नागौर, बीकानेर और जोधपुर में चार इंच से ज्यादा (65 से 115 मिलीमीटर तक) बारिश होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img