जनवाणी ब्यूरो |
शामली: देशवाल खाप की सभा में सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह उर्फ विदुर टिटौली को देशवाल खाप के गांवों का थांबेदार नियुक्त किया गया है। सोमवार को शामली के गांव कसेरवा कलां के सर्वोदय इंटर कॉलेज में ब्रहम सिंह देशवाल की अध्यक्षता व मास्टर रामपाल सिंह व लक्ष्मी चंद के संचालन में सभा का आयोजन किया गया।
सभा में बधेव कन्नू खेडा, कसेरवा खुर्द, टिटौली, जमालपुर, ढिंढाली, आर्यपुरी कैराना आदि गांवों से देशवाल खाप के लोग शमिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ विदुर टिटौली को देशवाल खाप के थांबेदार के पद पर नियुक्त किया है।
इसके बाद राजेंद्र सिंह को पगड़ी पहनाई गई और खाप के सम्मानित लोगों ने फूल-मालाओं से राजेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि खाप की त्रुटियों व उन्नति के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे। सभा में ब्रहमसिंह देशवाल, कृपाल सिंह देशवाल, रविंद्र सिंह, महक सिंह, कर्मवीर सिंह, अक्षय कुमार, हरवीर सिंह, कालू सिंह, सुभाष देशवाल, जयपाल सिंह, रणधीर सिंह, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, अशोक, वीरसैन, ब्रजपाल, अमरपाल, कविंद्र, सत्यपाल, राजपाल, श्रीपाल, नीटू, सहदेव आदि मौजूद रहे।

