Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सदन से बाहर न जाने पर अड़े रहे निलंबित सांसद, मंगलवार सुबह तक के लिए राज्यसभा स्थगित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का सोमवार यानि आज आठवां दिन है। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे का मुद्दा उठा। इसके बाद सभापति ने कहा कि कल ऊपरी सदन के लिए बहुत बुरा दिन था।

उन्होंने हंगामा करने वाले आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है। यानि वे एक हफ्ते तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

इन सांसदों के नाम- डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, राजू सातव, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलमरन करीम हैं। निलंबित सांसद सदन से बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। जिसके कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है।

मंगलवार सुबह तक के लिए राज्यसभा स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।पीठासीन भुवनेश्वर कलिता ने निलंबित सांसदों से सदन से बाहर जाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, सदन के सदस्य  नियमों के अनुसार अपनी बात रख सकते हैं। यह पहले भी हो चुका है, कुछ भी अभूतपूर्व नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img