Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

राकेश टिकैत की किसानों को मुफ्त पानी देने की मांग

  • मुजफ्फरनगर में किसान नेता बजट पर बोले- किसान की जेब में सीधा पहुंचे पैसा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों के लिए किए गए बजट प्रविधान पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जेब में सीधा पैसा नहीं जाएगा उनका भला नहीं होगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि यदि किसानों को सिंचाई के लिए मिलने वाला पानी मुफ्त किया जाए तो कुछ लाभ हो सकता है। राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार बजट में कुछ भी नया नहीं रहा। सरकार घोषणा तो करती है लेकिन देती कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में गन्ना भुगतान की बात की है, लेकिन इसमें सरकार की क्या भूमिका।

सोलर पैनल पर मिले सब्सिडी

किसान नेता ने कहा कि किसान ने गन्ना दिया और चीनी मिलों ने उसका भुगतान कर दिया। इसमें सरकार की क्या भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त पानी दे। मुफ्त बिजली दे तो कुछ लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बिजली बचाने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि सरकार छतों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल पर सब्सिडी दे तो किसानों को लाभ पहुंचेगा। इसे देश और प्रदेश की बिजली भी बचेगी।

दुर्घटना बीमा होना चाहिए

सोलर एनर्जी वाले इक्विपमेंट पर छूट मिलनी चाहिए। भूमिहीन किसानों खासतौर से खेत मजदूरों का दुर्घटना बीमा होना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार मनरेगा में किसानों को उनके खेतों में काम करने का पैसा दे, तो काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फसल के दाम ठीक नहीं मिल रहे तो किसानों के खातों में पैसा पहुंचना चाहिए।

किसानों को बेचनी पड़ रही जमीन

उन्होंने तेलंगाना की पॉलिसी का उदाहरण दिया। कहा कि वहा प्रत्येक किसान को 10 हजार प्रति एकड़ की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार दूध डेयरी पर छूट की बात करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि जिसने भी दूध डेयरी खोली उस किसान को अपनी जमीन बेचनी पड़ी है। सरकार की यह पॉलिसी बिल्कुल ठीक नहीं है। एक सवाल के जवाब में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान को 5 लाख का दुर्घटना बीमा मिलता है। लेकिन यह पहले से योजना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img