जनवाणी संवाददाता |
रामराज: रामराज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध 315 बोर के मस्कट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामराज थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाशिमपुर से हाईवे मार्ग की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहा है।
सूचना मिलते ही एसआई प्रदीप नादर कॉन्स्टेबल बिट्टू व कांस्टेबल यशपाल मुखबिर द्वारा बताए हुए रास्ते पर पहुंचकर आरोपित के आने का इंतजार करने लगे तभी सामने से एक युवक आता दिखाई दिया पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को दबोच लिया युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को 315 बोर की एक मस्कट बरामद हुई। पूछताछ मे युवक ने अपना नाम राकिब पुत्र इस्लाम निवासी गांव हासिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर बताया। रामराज थाना पुलिस ने आरोपित युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

