Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रंग बसंती छा गया, बसंत पंचमी का पर्व आ गया

  • बसंत पर्व पर इनरव्हील सदस्याओं ने मां सरस्वती की पूजा की
  • पीतवस्त्रों में सदस्याओं ने बसंत पंचमी को हरियाली का पर्व बताया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बसंत पंचमी की दस्तक के साथ ही इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने बसंत पंचमी पर्व को मनाते हुए मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सदस्याओं ने रंग बसंती छा गया, बसंत पंचमी पर्व आ गया मनमोहक गान करते हुए मां सरस्वती की आराधना की। इसके अलावा सदस्याओं ने मनमोहक गेम भी प्रस्तुत किए और विजेताओं को पुरस्कार दिया।

शुक्रवार की शाम नगर के एक रेस्टोरेन्ट में इनर व्हील क्लब की सदस्याओं ने बसंत पंचमी पर्व पर पीत वस्त्र धारण कर इस पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। मां सरस्वती के चित्र पर सदस्याओं ने दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर कार्यक्रम संचालक समाज सेवी रश्मि अग्रवाल ने कहा कि बसंत पंचमी पर्व पर प्रकृति की हरियाली का संदेश देती है।

वहीं इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और उनको पीला रंग बेहद पसंद है इसलिए इस दिन पीले वस्त्रों का धारण किया जाता है। इस मौके पर रमा अग्रवाल ने कहा कि मां सरस्वती हमारी ज्ञान की देवी है,इस दिन हम मां सरस्वती की पूजा करते है और आगे भी हमारा ज्ञान बढ़े ऐसी कामना करते हैं। सचिव रमा शुक्ला ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व को पौराणिक कथाओं के आधार पर जानकारी दी और कहा कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए भी इस पर्व का महत्व है।

नीतू अग्रवाल ने अपनी कविता के माध्यम से बसंत रचना प्रस्तुत की। अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के परिवर्तन का संकेत माना जाता है। इस दिन प्रकृति में बसंत ऋतु का सुन्दर और नवीन वातावरण पूरी प्रकृति में छा जाता है। इस मौके पर सदस्याओं ने सुन्दर गेम भी प्रस्तुत किए। अध्यक्षता इंदु गुप्ता ने की। संचालन रश्मि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मीरा मित्तल, रश्मि अग्रवाल, पुष्पा पाठक, पुष्प लता इंदु, रमा अग्रवाल, रमा शुक्ला, इंदू गुप्ता, सीमा कपूर, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img