Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

उड़ीसा और यूपी के बीच चल रहा रणजी ट्रॉफी मैच हुआ ड्रा

  • गोविंदा पोद्दार का शानदार अर्ध शतक, उड़ीसा के 335/4
  • उड़ीसा के कप्तान सेनापति का शतक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के लंच के एक घंटे के बाद तक उड़ीसा और यूपी की टीमों ने आपसी सहमति से मैच को ड्रा कर ​उसे समाप्त कर दिया।

उड़ीसा और यूपी के बीच मैच बिना नतीजे के ड्रॉ समाप्त हो गया। उड़ीसा ने खेल समाप्त होने पर चार विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए थे। यूपी के कुणाल यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच से यूपी को तीन और उड़ीसा को एक अंक मिला।

सुबह मैच शुरू होते ही पिच सपाट दिखने लगी थी। कल रात के नाबाद अनुराग सारंगी और शुभ्रांशु सेनापति ने तेज खेल कर शतक का प्रयास किया। सेनापति सफल हुआ और उसने 145 रन बनाए। इसने बीस चौके और दो छक्के मारे।

सारंगी 91 रन बना कर आउट हुआ। इस बीच यूपी के सौरभ कुमार और करण शर्मा ने दो विकेट ले लिए। उड़ीसा की टीम जब 334 पर खेल रही तभी दोनो कप्तानों की आपसी सहमति से मैच समाप्त कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img