जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रामा पेपर मिल के पास पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से पीड़ित युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी यूसुफ दूधिया की लोकेशन पुलिस को मिली, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस के अनुसार घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और इस दौरान फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

