Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Bihar News: बेगूसराय में बड़ी पुलिस कार्रवाई, एनकाउंटर में शातिर अपराधी शिवदत्त राय घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान तेजी से जारी है। तेघड़ा में दो दिन पहले हुए एनकाउंटर के बाद अब साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात मल्हीपुर और शालिग्रामी गांव के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से इस मुठभेड़ पर आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है। शिवदत्त राय पर कई संगीन मामले दर्ज हैं और उसे इलाके का सक्रिय अपराधी माना जाता रहा है। पुलिस पिछले कई सप्ताह से उसके खिलाफ अभियान चला रही थी। यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार सरकार में गृह विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले करीब दो दशक तक यह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई से घबराए बदमाश

गुरुवार देर रात एसटीएफ को तेघड़ा थाना क्षेत्र के कुख्यात एवं फरार अपराधी शिवदत्त राय के मल्हीपुर इलाके में हथियार खरीदने पहुंचने की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि होते ही एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन में जुट गई और इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम शालीग्राम गांव के पास पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार करीब छह बदमाशों ने अचानक पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी बीच चली गोली शिवदत्त राय की जांघ में लग गई, जिसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से घबराए उसके पाँच साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं

घायल शिवदत्त राय से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इलाके में एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी में नौ पिस्टल, भारी मात्रा में कफ सिरप, नकद राशि और अन्य अवैध सामान बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों की ओर से 6–7 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।

वांटेड कई गंभीर मामलों में था

पुलिस के अनुसार शिवदत्त राय तेघड़ा के धनकौल पंचायत के सरपंच पुत्र की हत्या का आरोपी है और करीब दो वर्षों से फरार था। इसके अलावा उस पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में अभियान तेज कर रही है। बेगूसराय में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिला पुलिस और एसटीएफ अपराध पर सख्ती से नकेल कसने के मूड में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img