Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

RCB vs KKR: आरसीबी ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मुकाबले में केकेआर की टीम में अनुकूल रॉय की एंट्री हुई है। वहीं, आरसीबी बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी।

कोलकाता की टीम में फिलिप सॉल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टॉर्क चार विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते दिखेंगे। वहीं, आरसीबी की टीम इस मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और अल्जारी जोसेफ के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।

कोलकाता के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरसीबी के खिलाफ वह अपने टी20 करियर का 500वां मैच खेलने के लिए उतरे हैं। इससे पहले पोलार्ड ने 660 मैच खेले हैं। ड्वेन ब्रावो ने 573 मुकाबले खेले हैं जबकि शोएब मलिक 542 मैच खेलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हैं।

वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर ने 499 मैचों में 536 विकेट लिए हैं। वहीं, ड्वेन ब्रावो ने 625 विकेट के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। इसके अलावा राशिद खान ने 566 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में 35 वर्षीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 163 मुकाबले खेले हैं। इनमें सुनील ने 6.72 की इकॉनमी से 164 विकेट हासिल किए हैं। वह बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नाम 1048 रन दर्ज हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। इम्पैक्ट सब: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img