Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

गाजीपुर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, शहर कस्बों में फैली खामोशी, कल सुबह माफिया का शव होगा सुपुर्द-ए-खाक

जनवाणी ब्यूरो |

गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं शहर और कस्बाई इलाकों में मानों खामोशी सी छा गई है। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बांदा से कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर लाया जा रहा है। शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा।

मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर रहे हैं।

08 13

पिता की कब्र के पास ही खोदी जा रही मुख्तार अंसारी की कब्र

बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिताजी सुभानुल्लाह अंसारी के पांव के पास ही खोदी जा रही है। कब्रिस्तान के बाहर लगे गेट और खिड़कियों से अंदर के माहौल को देखने के लिए सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस दौरान पुलिस टीम भी तैनात रही। वहीं, मोहम्मदाबाद बाजार पूरी तरह बंद है। सड़कों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

26 वाहनों का काफिला शव लेकर आ रहा गाजीपुर

परिवार को शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे शव मिला। इसके बाद 26 वाहनों का काफिला पुलिस सुरक्षा में गाजीपुर के लिए निकल हो गया है। बांदा, चित्रकूट और वाराणसी होते हुए मुख्तार का शव गाजीपुर पहुंचेगा। जेल में बंद दूसरे बेटे अब्बास अंसारी की तरफ से पेरोल की अर्जी को हाईकोर्ट ने सुनने से मना कर दिया है।

मुख्तार के वकील ने कोर्ट में केस दर्ज करने की अर्जी दी

उधर, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के 24 घंटे के भीतर ही उनके वकील ने बाराबंकी की एमपीएमएल कोर्ट में अर्जी देकर मुख्तार के कथन को मृत्युकालीन बताते हुए एफआईआर दर्ज करने व बांदा जेल में सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने की अर्जी दे दी। शुक्रवार को गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी समेत उसके 12 अन्य साथियों की पेशी नियत थी। फिलहाल अदालत ने इस अर्जी पर कोई फैसला नहीं दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img