Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बेंजेमा के दो गोल से जीता रियल मैड्रिड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 3-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की दौड़ को और कड़ा बना दिया। सेविला ने अपने गोलकीपर के आखिरी क्षणों में किए गए गोल से वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला जबकि एथलेटिक बिलबाओ और इबार के बीच मैच भी इसी अंतर से बराबरी पर छूटा।

सेल्टा विगो पर जीत से रियल मैड्रिड अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। रियल के 28 मैचों में 60 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (27 मैचों में 63 अंक) से केवल तीन अंक पीछे है।

बेंजेमा ने खेले गए मैच के पहले हाफ में टोनी क्रूस की मदद से दो गोल किए। इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में मार्को असेनसियो के लिए भी गोल बनाया। सेल्टा विगो की तरफ से एकमात्र गोल सेंटी मिना ने 40वें मिनट में किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img