जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: केतवाली पुलिस ने सोमवार को देर शाम मुबारकपुर मार्ग से दो चोरों को गिरफ्तार कर करीब एक माह पूर्व एक दुकान में हुए चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार गत 14 नवम्बर की रात में चोर नगर में मुबारिकपुर मार्ग पर जफरूद्दीन व निजामुद्दीन की दुकान में कुम्बल लगाकर दुकान से एक कटर, एक ग्लेंडर व गैस सिलेंडर आदि चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे फाटक के पास दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम फुरकान पुत्र उस्मान निवासी खेकड़ा तथा बोवी पुत्र राजवीर निवासी कांशीराम कालोनी खेकड़ा बताये। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मशीन कटर, एक गैस सिलेंडर, एक ग्लेंडर तथा दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

