Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

राहत: घट रही संक्रमितों की संख्या, 665 नए संक्रमित, 818 मरीज स्वस्थ

  • दूसरे दिन भी टॉप पर रहा पल्हैड़ा, जयभीमनगर क्षेत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले में कोरोना के मामले प्रतिदिन घट रहे हैं, मगर बड़ी संख्या में नए केस आने से खतरा बरकरार है। हालांकि इस खतरे के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। रविवार को एक दिन में जहां 665 नए संक्रिमत सामने आए हैं। वही, इससे अधिक संख्या में कोरोना को हराकर मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है और होम आइसोलेशन के मामले भी घट गए हैं।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि रविवार को 4406 लोगों के सैंपल की जांच में 665 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। जनपद में अब सक्रिय केस 5241 और होम आइसोलेशन के 5198 मामले रह गए हैं। रविवार को 3913 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 43 नए संक्रमितों को भर्ती किया गया है। सरधना क्षेत्र में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। रोजाना हो रही जांच में बड़े स्तर पर केस सामने आ रहे हैं।

बढ़ते कोरोना केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रखी है। शनिवार को जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आई तो पता चला कि आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल होम क्वारंटीन करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी टेस्टिंग कराई। रविवार को टीम ने कुल 70 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार का कहना है कि आज छह केस सामने आए हैं। सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है।

पल्हैड़ा-जयभीमनगर फिर मिले ज्यादा मरीज

रविवार को शहर के पल्हैड़ा और जयभीमनगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी संक्रमितों की संख्या जिले में सबसे अधिक रही। पल्हैड़ा में 63 और जयभीमनगर में 54 नए मरीज और सामने आए हैं। रोहटा क्षेत्र 51 के साथ तीसरे पायदान पर रहा।

47 और बच्चे मिले संक्रमित

रविवार को जिले में 47 और बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित बच्चों की संख्या 900 पहुंच गई है। रविवार को नए मामलों में 245 महिला और 420 पुरुष शामिल है। 665 केस में 362 नए और 303 संपर्क में आने के मामले हैं।

ठीक होने वालों ने गिराया कोरोना के सक्रिय मामलों का ग्राफ

शहर के लिए बड़ी राहत की बात है कि कोरोना से जंग जीतकर ठीक होने के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें, तो जिले में ठीक होने वालों की तादाद नए मरीजों की संख्या से कहीं अधिक रही है। यह खबर इस बात का संकेत है कि तेजी के साथ मेरठ कोरोना से रिकवरी कर रहा है। इस सप्ताह जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरा है। रविवार को 818 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

बता दें कि, विगत 17 जनवरी को जिले में कोरोना के सक्रिय केस 8280 थे। यह आंकड़ा 23 जनवरी तक घटकर 5241 पर आ गया है। होम आइसोलेशन के मामलों में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है। एक सप्ताह में 8241 से इसका ग्राफ गिरकर 5298 पर पहुंच गया। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या रविवार को 818 रही जबकि संक्रमित 665 मिले हैं। कुल मिलाकर 17 से 23 जनवरी तक नए संक्रमित और ठीक होने वाले मरीजों में 3119 का अंतर है। जनपद में सक्रिय केस और होम आइसोलेशन के मामलों के ग्राफ में आई गिरावट संकट के बीच बड़ी राहत की बात है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img