Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रिटायर्ड डीजीपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

जनवाणी संवाददाता |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यूपी के रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। ये घटना गोमती नगर के विशाल खंड दो की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने दी। जिसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक कारण या कोई बीमारी इसकी वजह हो सकती है।

हालांकि पूर्व पुलिस महानिदेशक और आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसे आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो परिवार वालों से पूरी बात करने के बाद ही आगे आत्महत्या की वजह का खुलासा करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img