Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

खुद को बॉलीवुड का सबसे धनी एक्टर मानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Senayvani 7


नवाजुद्दीन सिद्दीकी बहुत जल्दी, 2019 में आई अमरजीत सिंह सरोन निर्देशित पंजाबी फिल्म ‘काला शाह काला’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनका लीड रोल होगा। फिल्म में उनके अपोजिट लीड एक्ट्रेस फाइनल होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कुषाण नंदी की ‘जोगिरा सारा रा रा’, सेजल शाह की अनटाइटल्ड फिल्म, सब्बीर खान की सुपर नेचुरल डिटेक्टिव ड्रामा फिल्म ‘अद्भुत’ ‘संगीन’ और अहमद खान की ‘हीरोपंती 2’ में बिजी हैं। इनके अलावा चर्चा है कि मलयालम फिल्म ‘इरूल’ में भी वह महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कंगना रनौत निर्मित ‘टीकू वेडस शेरू’ भी कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट अवनीत कौर नजर आएंगी। कंगना ने अपनी फिल्म में, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर बता दिया कि वह न सिर्फ उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करती हैं बल्कि उन पर उनका अटूट भरोसा भी है। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टेलेंटेड एक्टर्स में होती है। खुद उन्हें भी हीरो नहीं बल्कि एक एक्टर कहलाना पसंद है। उनका मानना है कि हीरो के काम करने की एक निश्चित उम्र होती है जबकि एक्टर ता-उम्र चलता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस साल ‘सीरियस मैन’ के लिए फिल्मफेयर ओटीटी बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इसके लिए पहले भी वह इंटरनेशनल अवार्ड हासिल कर चुके हैं। वे दुनिया के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी 8 फिल्मों ने कांस फिल्म फेस्टिबल में जगह बनाई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उनकी फिल्म हिट है या फ्लॉप, इससे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उनके लिए बस पब्लिक का प्यार मायने रखता है। और उन्हें लगता है कि इस मामले में वह बॉलीवुड के सबसे धनी एक्टर हैं। जबर्दस्त स्ट्रगल के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

08 7

हॉलीवुड फिल्मों में बिजी होते जा रहे हैं अली फजल

अली फजल, फिल्म ‘300‘ और ‘हैज फॉलेन’ सीरीज के लिए सुर्खियों बटोर चुके स्कॉटिश एक्टर जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ कर रहे हैं। यह एक फुल एक्शन फिल्म होगी। इसका निर्देशन रिक रोमन वॉ कर रहे हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनने के बाद अली फजल फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से नए और रोमांचक कामों के लिए तत्पर रहते हैं। ‘कंधार’ की कहानी अफगानिस्तान में रक्षा खुफिया एजेंसी के काम करने के तरीके पर आधारित है। फिल्म में जेरार्ड बटलर पश्चिम एशिया में सक्रिय अमेरिकन खुफिया एजेंसी सीआईए अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल जानकारी नहीं आई है कि अली फजल का किरदार इस फिल्म में किस तरह का होगा। कहा जा रहा है कि ‘कंधार’ पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म होगी जिसकी पूरी शूटिंग सऊदी अरब में होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इरफान खान के चले जाने के बाद धीरे-धीरे अली फजल हॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय होते जा रहे हैं। वहां उनकी काफी अधिक डिमांड निकल आई है। इसके पहले भी वो ‘फास्ट एंड म्यूरियस’ और ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ‘कंधार’ के अलावा इन दिनों वह एक और फिल्म ‘डेथ आॅन द नाइल’ भी कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट वंडर वूमैन फेम एक्ट्रेस गेल गैडोट नजर आएंगी। यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के दौर में है और इसकी रिलीज डेट 11 फरवरी घोषित की गई है।


janwani address 44

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img