जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नूरपुर ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी आवास की चारदीवारी का निर्माण कार्य एक ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि चारदीवारी के निर्माण में पुरानी चारदीवारी और खडंजे से निकली पुरानी ईंटो के साथ ही अनियमितता पूर्वक घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पंचायत में कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्टीमेट तैयार किया जाता है।
स्टीमेट में पुरानी सामग्री का मूल्यांकन किया जाता है। सूत्रो का दावा है कि उक्त चारदीवारी का निर्माण कार्य स्टीमेट तैयार किये बिना किया जा रहा है। इस सबंध में खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि उक्त चारदीवारी का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत समिति द्वारा पारित प्रस्ताव पर चल रहा है।

