- रालोद नेता राहुल सिंह ने किया केन्द्र सरकार के कृषि अध्यादेश का विरोध
जनवाणी सवांददाता |
बिजनौर: सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृव्य में ग्राम छाछरी चौक, गढ़ी, फतेहपुर आदि गांवों में पाट्री के झड़े कार्यक्रताओ के यहाँ पर लगाये।
ग्राम मुकंदपुर के ब्लाक अध्यक्ष हल्दौर लोकेन्द्र उर्फ बंटी के घर पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने झड़ा लगवाया। राहुल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाये गये कृषि अध्यादेश किसान विरोधी है एंव रालोद उसका विरोध करता है। सरकार मंडी व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।

सरकार एमएसपी की व्यवस्था को भी समाप्त करना चाहती है। किसान औने पौने दामों में फसल बेचेंगे। बिल में औद्योगिक घराते किसान से खाद, बीज व आर्थिक मदद के नाम पर करार कर छोटे किसानों का शोषण करेंगे।
किसानों की हालत जिम्मदारी और ईस्ट ईडिंया कंपनी के दौर से भी ज्यादा खराब हो जायेगी। इस संख्या में ब्लाक अध्यक्ष हल्दौर लोकेन्द्र सिंह उर्फ बंटी, जिला अध्यक्ष पीतम सिंह , जितेन्द्र उर्फ टीटू, सोपाल सिंह, रोहित, रोबिन, सिटू, शौवीर सिंह, टीकम सिंह व प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

