- हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने को हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग उठाई
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथरस प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लेकर जा रहे रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज करने पर आक्रोश व्यक्त किया और साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की।
सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि हाथरस में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार से मिलने जाते हुए रालोद नेता जयंत चौधरी को रास्ते में रोका गया और उन पर तथा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया।
प्रदेश सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि पीड़िता के परिवार के साथ अन्याय हुआ है जिसकी व्यापक जांच होनी चाहिए। वहीं इस प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में चन्द्रपाल बाल्मीकि, हरेन्द्र सिंह तोमर, जितेन्द्र तोमर, सरदार बलवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, शरीफ अहमद, इकबाल चौधरी, कृष्ण देव, राकिब आदि शामिल रहे।

