Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

इटावा में सड़क हादसा: चार की मौत, 25 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार सवारियों की मौत हो गई।

करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने में बस परिचालक साइड से बस कटती हुई चली गई। बस आगरा फोर्ट डिपो की थी। कानपुर से आगरा जा रही थी।

हादसे में नरपत (42) निवासी जनपद हमीरपुर व दस वर्षीय बालक आदित्य निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें अमर मुदगल (66) निवासी धौलपुर राजस्थान और एक महिला शामिल है।

सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा।

जिसमें से पांच घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात में एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने से हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img